Patna Metro: बिहार की पहली मेट्रो का किराया होगा इतना, स्टेशन पर फूड कोर्ट शॉपिंग एरिया समेत मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं

Patna Metro: पटना मेट्रो की शुरुआत से राजधानीवासियों के लिए सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का रास्ता खुलने जा रहा है. किराया 10 से 60 रुपए तक तय किया गया है, जिससे कम दूरी वालों को सुलभ सफर मिलेगा और लंबी दूरी तय करने वालों को ज्यादा फायदा होगा.

Patna Metro: पटना की सड़कों पर अब भीड़ नहीं मेट्रो दौड़ेगी. बिहार को उसकी पहली मेट्रो सेवा मिलने जा रही है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. राजधानी पटना में मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बीच तीन कोच वाली मेट्रो की पहली लाइन दौड़ने के लिए तैयार है.

करीब 19,500 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस मेगा प्रोजेक्ट में दो कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं. ईस्ट-वेस्ट (16.94 किमी) और नॉर्थ-साउथ (14.45 किमी). कुल मिलाकर 34.39 किमी में मेट्रो दौड़ेगी. पहले फेज में 26 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें 13 अंडरग्राउंड और 13 एलिवेटेड होंगे. 6 स्टेशनों पर ट्रैक बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है.

शुरुआत में होंगे 3 कोच, किराया 10 से 60 रुपया

शुरुआत में मेट्रो में तीन कोच होंगे, जिसमें 150 लोग एक बार में बैठ सकेंगे. जरूरत के हिसाब से कोच की संख्या 8 तक बढ़ाई जा सकती है. किराया 10 से 60 रुपए तक तय किया गया है, जिसमें कम दूरी पर ज्यादा किराया और लंबी दूरी पर कम किराया का फॉर्मूला लागू होगा. सरकार जल्द फेयर फिक्सेशन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर अंतिम दर तय करेगी.

मेट्रो में मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो को हाईटेक बनाया जा रहा है. मेट्रो कोच में एयर कंडीशनिंग, CCTV, वाई-फाई, चार्जिंग पॉइंट्स जैसी सुविधाएं होंगी. मेट्रो स्टेशनों पर फूड कोर्ट, शॉपिंग एरिया और पार्किंग की व्यवस्था होगी. मोबाइल ऐप के ज़रिए रूट देखने और टिकट बुकिंग जैसी सुविधा भी मिलेगी.

पहला मेट्रो कोच महाराष्ट्र से अगले महीने पटना पहुंचेगा, जबकि दूसरी मेट्रो का निर्माण बेंगलुरु में जारी है. मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा के अनुसार, पटना मेट्रो दिल्ली मेट्रो जैसी सभी सुविधाओं से लैस होगी.

Also Read: बिहार के ये दो रेलवे स्टेशन होंगे विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस, अमृत भारत योजना के तहत बदल रही स्टेशन की सूरत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >