Patna Metro News: पटना मेट्रो को लेकर मंत्री नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, बोले- इस दिन होगी शुरुआत

Patna Metro Update: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने पटना मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया है कि बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत कब से होगी.

Patna Metro News: बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नबीन ने गुरुवार को बताया कि राज्य में मेट्रो की शुरुआत कब होगी. कुछ दिन पहले बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि बिहार में 15 अगस्त 2025 से मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा. प्रोजेक्ट को तय समय पर कम्पलीट करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है. इसी कड़ी में बीजेपी नेता और नीतीश कैबिनेट में मंत्री नितिन नबीन ने पटना मेट्रो को लेकर दिए ताजे अपडेट में बताया कि 15 अगस्त 2025 से पहले ही बिहार पटना में मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा.

Nitin nabin

नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा पर क्या बोले

नीतीश कुमार 15 अगस्त से महिला संवाद यात्रा पर निकल रहे हैं. विपक्षी गठबंधन के नेता इस यात्रा पर निशाना साध रहे हैं. तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार के इस यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यात्रा पर राज्य का संसाधन खर्च किया जा रहा है. इसे विकास के कामों में भी लगाया जा सकता था. तेजस्वी के आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जनता से विकास के कामों का फीडबैक लेने हर कुछ सालों में एक बार यात्रा पर निकलते हैं. वो अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, इसमें क्या बुराई है.

पटना मेट्रो पर दिया अपडेट

पटना मेट्रो को लेकर जब मंत्री नितिन नबीन से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया, ‘युद्ध स्तर पर मेट्रो निर्माण का काम जारी है. हमलोग समय-समय पर इसकी समीक्षा कर रहे हैं. 15 अगस्त से पहले मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा. प्रायोरिटी कॉरिडोर जो तय किया गया है वहां के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मलाही पकड़ी से ISBT का तक सबसे पहले मेट्रो का परिचालन शुरू किया जाएगा. इससे जनता को काफी सहूलियत होगी.’

इसे भी पढ़ें: गया और बोधगया में किन इलाकों से गुजरेगी मेट्रो, आया ताजा अपडेट, देखें नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >