मलाहीपकड़ी तक चलने वाली मेट्रो पहली बार पटना शहर में आएगी, ₹30 होगा किराया, 12 घंटे में लगेंगे 24 फेरे

Patna Metro News: पटना मेट्रो 2 जुलाई से मलाहीपकड़ी तक संचालित होगी. 6.2 किमी लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर प्रतिदिन 24 फेरे होंगे और अधिकतम किराया 30 रुपये तक रहेगा.

पटना से अनिकेत त्रिवेदी
Patna Metro News: पटना मेट्रो के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 2 जुलाई से मेट्रो सेवा का विस्तार मलाहीपकड़ी तक किया जाएगा. इसके साथ ही मेट्रो की परिचालन गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा करने की तैयारी है.

12 घंटे में लगेंगे 24 फेरे

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक न्यू आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी के बीच प्रतिदिन 24 फेरे संचालित किए जाएंगे. गति बढ़ने के कारण अतिरिक्त दूरी जुड़ने के बावजूद फेरों की संख्या में कोई कमी नहीं आएगी.

6.2 किलोमीटर तक बढ़ेगा प्रायोरिटी कॉरिडोर

वर्तमान में मेट्रो न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ तक करीब 3.6 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर चल रही है. सेवा विस्तार के बाद यह कॉरिडोर बढ़कर लगभग 6.2 किलोमीटर का हो जाएगा. मेट्रो न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ, मलाहीपकड़ी स्टेशनों के बीच संचालित होगी.

खेमनीचक स्टेशन पर फिलहाल नहीं रुकेगी मेट्रो

भूतनाथ और मलाहीपकड़ी के बीच इंटर-जंक्शन का कार्य पूरा नहीं होने के कारण फिलहाल खेमनीचक स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा. हालांकि यह स्टेशन प्रायोरिटी कॉरिडोर का हिस्सा रहेगा.

अधिकतम किराया होगा 30 रुपये

वर्तमान में न्यू आईएसबीटी से भूतनाथ तक मेट्रो का किराया 15 रुपये है. मलाहीपकड़ी तक सेवा शुरू होने के बाद अधिकतम किराया 30 रुपये होगा. मेट्रो की किराया व्यवस्था के अनुसार 1 से 3 किलोमीटर तक 15 रुपये और 1 से 6 किलोमीटर तक 30 रुपये निर्धारित किए गए हैं.

आगे पटना जंक्शन तक होगा विस्तार

प्रायोरिटी कॉरिडोर (ब्लू लाइन) में मलाहीपकड़ी के बाद पटना जंक्शन तक मेट्रो का विस्तार किया जाएगा. इस रूट पर मोइन-उल-हक स्टेडियम, राजेंद्र नगर, पटना विश्वविद्यालय, पीएमसीएच, गांधी मैदान, आकाशवाणी और पटना जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे. इन क्षेत्रों में भूमिगत सुरंग और स्टेशनों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है.

ALSO READ: मलाही पकड़ी तक मेट्रो की इस दिन से होगी शुरुआत, अधिकारियों संग हाई लेवल मीटिंग के बाद सीएम सम्राट का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >