Patna Metro: पटना मेट्रो में बिना पढ़े-लिखे लोग भी आसानी से कर पायेंगे सफर, लिया गया ये बड़ा निर्णय...

Patna Metro: पटना के लोगों को इसी साल मेट्रो की सौगात मिलने वाली है. इस बीच अब यह जानकारी सामने आई है कि, पटना मेट्रो का रूट दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर रंगों से तय होगा. इससे यहां के बिना पढ़े लिखे लोगों को बड़ा फायदा होगा.

Patna Metro: चुनावी साल में पटना मेट्रो की सौगात राजधानी के लोगों को मिलने वाली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही लगातार कार्यों का निरीक्षण कर इसे जल्द पूरा करने का आदेश दे रहे हैं. इस बीच पटना मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. दरअसल, दिल्ली की तर्ज पर पटना में भी इंद्रधनुषी रंगों के आधार पर रूट तय किया जाएगा. जिससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा. इसके साथ ही यह निर्णय उन लोगों के लिए बेहद खास होने वाले है, जो कि पढ़े-लिखे नहीं है. रंगों के जरिये, उसकी पहचान कर अनपढ़ लोग भी आसानी से सफर कर सकेंगे. इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है.

रंगों के जरिये तय होगा रूट

बता दें कि, पटना में मेट्रो का निर्माण पहले फेज में दो कॉरिडोर में हो रहा है. कॉरिडोर-टू के पांच स्टेशनों पर सबसे पहले मेट्रो का परिचालन होगा. इधर, मेट्रो के शुरू होने को लेकर कहा जा रहा है कि, 15 अगस्त तक पटनावासियों को सौगात मिल सकती है. जानकारी के मुताबिक, पटना मेट्रो के पहले फेज का कॉरिडोर-वन लाल तो वहीं, कॉरिडोर-टू ब्लू लाइन के नाम से जाना जाएगा. गौर करने वाली बात यह है कि, 15 अगस्त को दूसरे कॉरिडोर के पांच स्टेशनों पर मेट्रो का परिचालन शुरू होगा. इसे प्रायोरिटी कॉरिडोर नाम दिया गया है. वहीं, इस 6.107 किलोमीटर लंबे मेट्रो लाइन की पहचान भी ब्लू लाइन से होगी. इसके अलावा आगे आने वाले दिनों में रंगों का विस्तार भी किया जाएगा.

कॉरिडोर-टू में पांच स्टेशन शामिल

इधर, कॉरिडोर-टू की बात करें तो, इसमें न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, खेमनीचक, मलाही पकड़ी, राजेन्द्र नगर, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना विश्वविद्यालय, गांधी मैदान होते हुए पटना जंक्शन तक जा रहा है. सबसे पहले कॉरिडोर टू के ही पांच स्टेशनों पर मेट्रो दौड़ते हुए नजर आएगी. इसमें न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी स्टेशन हैं. यह भी बता दें कि, इंटरचेंज स्टेशन के रूप में खेमनीचक स्टेशन को तैयार किया जा रहा है. यहां से मीठापुर पटना जंक्शन, विद्युत भवन, राजा बाजार, सुगना मोड़ होते हुए दानापुर कैंट तक निर्माण कार्य होगा. इस तरह से देखा जाए तो, युद्ध स्तर पर पटना मेट्रो को शुरू करने को लेकर तैयारी हो रही है.

Also Read: CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री अधिकारियों संग पहुंचे बिहटा, कपड़ा, बैग, कोल्ड स्टोरेज फैक्ट्री का किया निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >