पटना जंक्शन से हटेंगे स्क्रीन, इनकम टैक्स से शिफ्ट होंगे स्मार्ट कैमरे, जू के पास पेलिकन सिग्नल बंद, जानिए क्या है वजह

Patna Metro Construction : पटना में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कई स्मार्ट सिटी एसेट्स को हटाकर शिफ्ट करने की तैयारी है. पटना जंक्शन, पटना जू और इनकम टैक्स गोलंबर पर इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है. जानें क्या बदलाव किए जा रहे हैं.

Patna Metro Construction : राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण कार्य के कारण पटना स्मार्ट सिटी के कई एसेट्स को तीन प्रमुख स्थानों से हटाकर शिफ्ट करने की तैयारी की गई है. इसके लिए पटना मेट्रो ने स्मार्ट सिटी प्रशासन से पटना जंक्शन, पटना जू और इनकम टैक्स गोलंबर पर जरूरी अनुमति ले ली है.

शिफ्टिंग की जिम्मेदारी मेट्रो निर्माण एजेंसी की

स्मार्ट सिटी के इन एसेट्स को हटाने और दूसरी जगह शिफ्ट करने की पूरी जिम्मेदारी मेट्रो की निर्माण एजेंसी को दी गई है. निर्माण कार्य के दौरान स्मार्ट सिटी की सुविधाओं को प्रभावित होने से बचाने के लिए यह प्रक्रिया की जा रही है.

पटना जंक्शन तिराहे से हटेगी VMD स्क्रीन

पटना जंक्शन तिराहा के पास लगी VMD स्क्रीन को भी मेट्रो निर्माण कार्य के कारण हटाया जाएगा. इसके अलावा यहां स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर यानी ICCC से जुड़े सर्विलांस कैमरों को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है.

इनकम टैक्स गोलंबर के स्मार्ट कैमरे भी होंगे शिफ्ट

इनकम टैक्स गोलंबर पर यातायात निगरानी के लिए लगाए गए स्मार्ट कैमरों को भी मेट्रो निर्माण के कारण दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा. इन कैमरों का इस्तेमाल ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी के लिए किया जाता है.

पटना जू के पास पेलिकन सिग्नल बंद

बेली रोड स्थित पटना जू के गेट नंबर-1 के पास पैदल यात्रियों के लिए लगाया गया Pelican Signal Button System भी फिलहाल बंद कर दिया गया है. यह सिस्टम पैदल यात्रियों को ट्रैफिक रोककर सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने में मदद करता था.

स्मार्ट सिटी CEO ने दी जानकारी

पटना स्मार्ट सिटी के CEO मो. शमशाद ने Pelican Signal System के बंद होने और स्मार्ट सिटी के एसेट्स से जुड़े बदलावों की जानकारी दी. मेट्रो निर्माण के दौरान संबंधित स्थानों पर स्मार्ट सिटी की सुविधाओं को शिफ्ट करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.

मंदिरी नाले के टूटे मैनहोल की मरम्मत शुरू

इधर, मंदिरी नाले पर बने मैनहोल के टूटे ढक्कनों को फिक्स करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इसकी मरम्मत और पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित निर्माण एजेंसी को दी गई है.

मेट्रो निर्माण के साथ सुविधाओं को भी व्यवस्थित करने की तैयारी

पटना में मेट्रो निर्माण का काम आगे बढ़ने के साथ निर्माण क्षेत्र में आने वाली स्मार्ट सिटी की सुविधाओं को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया चल रही है. पटना जंक्शन, पटना जू और इनकम टैक्स गोलंबर पर कैमरे, स्क्रीन और ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम से जुड़े बदलाव इसी प्रक्रिया का हिस्सा हैं.

Also Read : पटना : घर लौट रहे ससुर-बहू को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में PMCH रेफर, चालक फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >