27, 28, 29 जून को बिहार के इन जिलों में 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, बारिश और वज्रपात पर IMD का डबल अलर्ट

Patna Meteorological Centre Update: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज बारिश, वज्रपात, गरज-चमक और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

Patna Meteorological Centre Update: गर्मी और उमस से परेशान बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 जून से 30 जून की सुबह तक के लिए तीन दिनों का मौसम अलर्ट जारी किया है. इस दौरान राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवा और कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

27 जून को कहां कौन सा अलर्ट?

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 जून को सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक, वज्रपात, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया और नवादा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

28 जून को इन जिलों में रहेगा ऑरेंज अलर्ट

28 जून को कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में तेज हवा, गरज-चमक, वज्रपात और कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में येलो अलर्ट रहेगा. इन इलाकों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है.

29 जून को पूरे बिहार में येलो अलर्ट

29 जून को पूरे बिहार के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में गरज-चमक, वज्रपात, बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है. वज्रपात के समय सुरक्षित पक्के भवन में रहें. किसान खेतों में जाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें. वहीं यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का अपडेट देखना बेहतर रहेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षक ट्रांसफर के नियम बदले, इन शिक्षकों को मिलेगी विशेष छूट, गाइडलाइन जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >