बिहार के शिक्षा मंत्री और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल ने शिक्षा क्षेत्र में बेहतर योगदान हेतु किया इनको किया सम्मानित

Patna News: Patna News: प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सईद शमायल अहमद की अध्यक्षता में आयोजित 15वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर पटना स्थित रविंद्र भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

Patna News: प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सईद शमायल अहमद की अध्यक्षता में आयोजित 15वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर पटना स्थित रविंद्र भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सईद शमायल अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

बिहार की शैक्षणिक परंपरा पर शिक्षा मंत्री का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि प्राचीन काल से ज्ञान, शौर्य और उद्यमिता की भूमि रहा है. उन्होंने कहा कि इस धरती ने वेदांत, नालंदा और विक्रमशिला जैसी महान शैक्षणिक परंपराएं विश्व को दी हैं. हमारे पूर्वजों ने सीमित संसाधनों के बावजूद विशाल उपलब्धियां हासिल कीं, क्योंकि उनके चिंतन में स्पष्टता और उद्देश्य में दृढ़ता थी. उन्होंने आगे कहा कि आज भी समाज के भीतर वही ऊर्जा और क्षमता मौजूद है, आवश्यकता केवल उसे सही दिशा में लगाने की है. यदि शिक्षा, समानता और उद्यमिता के विकास में यह ऊर्जा सकारात्मक रूप से उपयोग हो, तो कोई भी शक्ति उज्ज्वल भविष्य के निर्माण को रोक नहीं सकती.

शिक्षा जीवन निर्माण की प्रक्रिया है: गंगा प्रसाद

सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन निर्माण की सबसे सशक्त प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने वाले शिक्षण संस्थान समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करते हैं.

संगठन ने एकजुटता पर दिया जोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष सईद शमायल अहमद ने कहा कि एसोसिएशन ने वर्ष 2011 से 2026 तक के अपने सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन संगठन ने हमेशा एकजुटता और निष्पक्षता के साथ सभी साथियों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि संगठन ने कभी भी किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होने दिया.

बृज बिहारी मिश्र को मिला सम्मान

मदर टेरेसा एकेडमी, शोकहारा के निदेशक बृज बिहारी मिश्र को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके दृढ़ निश्चय और कठिन परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने दी बधाई

इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर कुमार, अमरेश शिशिर, सेंट केरेन्स एकेडमी के निदेशक सुधीर कुमार, सोनू राय, धर्मेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, सुरेश राय, दिलीप सिन्हा, प्रिंस कुमार, रणधीर गुप्ता, रेणु देवी और पूजा देवी सहित कई लोगों ने बृज बिहारी मिश्र को बधाई दी. विद्यालय प्रबंधन ने भी विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.यह आयोजन शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश देता हुआ संपन्न हुआ.

ALSO READ: संत माइकल हाई स्कूल में 12वीं के टॉपर्स सम्मानित, मेधावी छात्रों के सम्मान में आयोजित हुआ समारोह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >