प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में लापरवाही, तीन स्वास्थ्य प्रबंधकों से सिविल सर्जन ने मांगा स्पष्टीकरण

Patna News: पटना में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम में लापरवाही सामने आने पर सिविल सर्जन योगेंद्र प्रसाद मंडल ने तीन प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा है. निर्धारित समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल नहीं होने और कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Patna News: (आनंद तिवारी की रिपोर्ट)
सिविल सर्जन योगेंद्र प्रसाद मंडल ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा है. इस संबंध में उन्होंने पत्र के माध्यम से नौबतपुर की प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रीना कुमारी, दानापुर की प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जयमाला तथा घोसवरी की प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक पूजा को नोटिस जारी किया है.

पत्र में कहा गया है कि बीते 9 जून 2026 को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम की निगरानी के लिए सभी अस्पताल प्रबंधकों, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों को सुबह 9:45 बजे उपलब्ध कराए गए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक से समय पर जुड़ने का निर्देश भी जारी कर दिया गया था. लेकिन तीनों ब्लॉक की स्वास्थ्य प्रबंधक निर्धारित समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल नहीं हुईं.

तीनों प्रबंधक कार्यालय कक्ष से थी गायब

सिविल सर्जन योगेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि समीक्षा के दौरान संबंधित तीनों प्रबंधकों से लगातार संपर्क किया गया, लेकिन तय समय पर कोई जवाब नहीं मिला. वहीं जब उनके कार्यालय में जाकर संपर्क कराया गया तो यह जानकारी मिली कि सुबह 10:15 बजे तक वे अपने-अपने कार्यालय कक्ष में भी उपस्थित नहीं थीं. सिविल सर्जन ने इसे राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रति उदासीनता, कार्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बताया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में तीनों जगहों की प्रबंधक उपस्थित क्यों नहीं हुई इसका स्पष्ट कारण बताएं. अन्यथा संबंधित कर्मियों का मानदेय रोका जायेगा.

ALSO READ: रोक के बावजूद पटना में खोदी जा रही सड़कें, मानसून के बीच हादसों को न्योता दे रहे खुले गड्ढे व छड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >