पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं है पर्याप्त शौचालय, पीने का पानी और बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था, हर दिन आने वाले हजारों लोग परेशान

Patna Marine Drive : पटना मरीन ड्राइव राजधानी वासियों के लिए पसंदीदा घूमने की जगह बन चुका है. सुबह और शाम यहां बड़ी संख्या में लोग वॉक, एक्सरसाइज और परिवार के साथ समय बिताने पहुंचते हैं. छुट्टियों और वीकेंड पर यहां और अधिक भीड़ देखने को मिलती है. लेकिन पर्याप्त शौचालय, पीने के पानी और बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था, हर दिन आने वाले हजारों लोग परेशान होते हैं.

Patna Marine Drive : पटना मरीन ड्राइव राजधानी वासियों के लिए पसंदीदा घूमने की जगह बन चुका है. सुबह और शाम यहां बड़ी संख्या में लोग वॉक, एक्सरसाइज और परिवार के साथ समय बिताने पहुंचते हैं. छुट्टियों और वीकेंड पर यहां और अधिक भीड़ देखने को मिलती है.

बुनियादी सुविधा के अभाव से बढ़ रही परेशानी

मरीन ड्राइव पर आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत सार्वजनिक शौचालय पर्याप्त नहीं होने से हो रही है. लंबे समय तक यहां रुकने वाले लोगों, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. कई लोग मजबूरी में 1-2 किलोमीटर के पेट्रोल पंप या दुकानों का सहारा लेते हैं.

महिलाओं और बच्चों को अधिक दिक्कत

परिवार के साथ घूमने आने वाले लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी और लोकप्रिय जगह पर पर्याप्त बाथरूम की व्यवस्था होनी चाहिए. महिलाओं ने कहा कि शौचालय नहीं होने के कारण कई बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है. इससे परिवारों का ज्यादा समय तक रुकना भी मुश्किल हो जाता है.

स्वच्छता व्यवस्था पर भी उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय की कमी के कारण कुछ लोग खुले में जाने को मजबूर हो जाते हैं. जिससे आसपास की स्वच्छता प्रभावित होती है. लोगों ने कहा कि यदि यहां साफ-सुथरे सार्वजनिक टॉयलेट और डस्टबिन लगाए जाएं तो व्यवस्था बेहतर हो सकती है.

नगर निगम और प्रशासन से लोगों की मांग

मरीन ड्राइव पर आने वाले लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से जल्द सार्वजनिक शौचालय, पीने के पानी और बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थल पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >