पटना के मनेर में तीन की मौत, अनियंत्रित ऑटो गड्ढे में पलटा

पटना के मनेर में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया और एलटी लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो गई।

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पंचायत सरकार भवन के समीप रामजी चक-बांक मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. हादसे के दौरान ऑटो एलटी लाइन की चपेट में आ गया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजनों के पहुंचने के बाद माहौल गमगीन हो गया और परिवार में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और मनेर थाना पुलिस को सूचना दी.

पुलिस और स्थानीय लोगों ने निकाले शव

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बिजली लाइन कटवाई गई. इसके बाद गड्ढे में फंसे ऑटो से तीनों शवों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मृतकों की हुई पहचान

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान ब्यापुर के टाटा कॉलोनी, भूधर टोला और लोदीपुर गांव के रहने वालों के रूप में हुई है. मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो तेज रफ्तार में जा रहा था. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और एलटी लाइन की चपेट में आ गया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >