पटना: मसौढ़ी के बांसडीह स्थित महादलित टोले में पुलिस कार्रवाई के विरोध में माले का प्रदर्शन

पटना के मसौढ़ी में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भाकपा माले और खेग्रामस ने विरोध मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने महादलित परिवारों पर दमन का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है.

Patna News: पटना के मसौढ़ी स्थित लहसुना थाना क्षेत्र के बांसडीह मुसहरी में पुलिस कार्रवाई के विरोध में रविवार को भाकपा माले और खेग्रामस ने अनुमंडल मुख्यालय में विरोध मार्च निकाला. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर विरोध जताया और सरकार से जवाब देने की मांग की.

मुख्यमंत्री जवाब दो के लगाए नारे

विरोध मार्च भगत सिंह पार्क स्थित माले कार्यालय से शुरू होकर थाना रोड और स्टेशन रोड होते हुए पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचा, जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया. प्रदर्शन के दौरान ‘बांसडीह मुसहरी विस्थापित क्यों, मुख्यमंत्री जवाब दो’ के नारे लगाए गए.

मार्च का नेतृत्व माले प्रखंड सचिव राकेश और खेग्रामस जिला अध्यक्ष नागेश्वर पासवान ने किया. सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शराबबंदी की आड़ में महादलित परिवारों पर दमन किया गया, जिसके कारण कई परिवार गांव छोड़ने को मजबूर हैं.

पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में 26 लोगों पर प्राथमिकी

गौरतलब है कि बीते बुधवार को गश्ती दल पर हुए हमले में एक दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इस दौरान सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ था. मामले में 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस ने कहा, कानून के अनुसार की जा रही कार्रवाई

इधर, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है. विरोध मार्च में संजय पासवान, कपिल पासवान, बिनोद महतो, भुला पासवान, कमलेश साव समेत अन्य लोग शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >