पटना: पहले शादी का झांसा देकर लिव-इन में रखा, फिर अश्लील वीडियो बना कर दिया वायरल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

Patna Live In Relationship : पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन रिलेशन में रखने, अश्लील वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है. युवती ने मारपीट, मोबाइल छीनने और धमकी देने की शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Patna Live In Relationship : (नितिश सिंह की रिपोर्ट) राजधानी के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती को लिव-इन रिलेशनशिप में रखने और बाद में उसका अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि कुमार और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शादी का वादा कर बनाया संबंध

पीड़िता का आरोप है कि रवि कुमार ने उससे शादी का वादा किया था. इसी भरोसे पर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे. इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. बाद में दोनों के बीच विवाद होने पर आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची.

मोबाइल छीनने और मारपीट का भी आरोप

युवती ने आरोप लगाया है कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है. एक दिन जब वह घर से बाहर निकली तो दशरथा मोड़ के पास आरोपी ने उसे रोक लिया. इस दौरान उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए.

शिकायत करने पहुंची तो मिली धमकी

पीड़िता के अनुसार जब वह मामले की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो वहां उसके परिजनों ने भी उसके साथ अभद्र व्यवहार किया. साथ ही अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसने जक्कनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस कर रही मामले की जांच

जक्कनपुर थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : कथित फर्जी एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सांसद सुदामा प्रसाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >