पटना लॉ कॉलेज में तीन वर्षीय LLB में नामांकन शुरू, 10 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Patna News: पटना लॉ कॉलेज में तीन वर्षीय एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पाठ्यक्रम में कानून की पढ़ाई के साथ 10 अलग-अलग विषयों में ऑनर्स करने का अवसर मिलेगा.

Patna News: (अमृता सिंह की रिपोर्ट)
पटना लॉ कॉलेज में तीन वर्षीय एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून से 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पटना लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेंद्र कुमार वर्मा और सहायक प्राध्यापक सह मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पासवान ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि अभ्यर्थी पटना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रपत्र भर सकते हैं.

विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना

उन्होंने बताया कि पटना विश्वविद्यालय की ओर से तीन वर्षीय एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके बाद नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है.

10 विषयों में ऑनर्स का अवसर

कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून की पढ़ाई के साथ-साथ 10 अलग-अलग विषयों में ऑनर्स करने का अवसर मिलेगा. इसे विश्वविद्यालय और महाविद्यालय दोनों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है.

छात्रों से समय पर आवेदन की अपील

सहायक प्राध्यापक सह मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पासवान ने कहा कि विधि शिक्षा में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

ALSO READ: पटना के डीएवी स्कूल में तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 800 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >