पटना में नाबालिगों के हाथों में ई-रिक्शा, दर्जनों एलपीजी सिलेंडर लेकर सड़क पर दौड़ा वाहन

खगौल से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. नाबालिग बच्चे दर्जनों एलपीजी सिलेंडरों से लदे ई-रिक्शा चलाते नजर आए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पटना से संजय पांडेय की रिपोर्ट

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है, लेकिन खगौल से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में नाबालिग बच्चे ई-रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं. सबसे हैरानी की बात यह है कि ई-रिक्शा पर दर्जनों घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर लदे हुए थे.

एलपीजी सिलेंडरों से लदा ई-रिक्शा चला रहे थे बच्चे

वायरल वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे बेखौफ होकर ई-रिक्शा चलाते दिखाई दे रहे हैं. वाहन पर बड़ी संख्या में घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे. ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही या गैस रिसाव की स्थिति बड़े हादसे का कारण बन सकती थी. इससे न केवल बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी, बल्कि आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती थी.

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि एलपीजी गैस सिलेंडर जैसे संवेदनशील सामान के परिवहन में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन होना चाहिए. उनका आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर नाबालिग बच्चों से ई-रिक्शा चलवाया जा रहा था, जो सड़क सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है.

वेंडर ने दी अपनी सफाई

मामले में पूछताछ के दौरान मौके पर पहुंचे एक वेंडर ने बताया कि वह खैनी बना रहा था. इसी कारण उसने कुछ समय के लिए बच्चों को ई-रिक्शा चलाने के लिए दे दिया था. हालांकि स्थानीय लोगों ने इस सफाई को गैर-जिम्मेदाराना बताया.

पुलिस ने जांच शुरू की

टीओपी इंचार्ज देवानंद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >