पटना जंक्शन पर भीड़ में यात्रियों को बनाया निशाना, मोबाइल चोरी कर बैंक खातों से 1.68 लाख उड़ाये

पटना जंक्शन पर दो यात्रियों से मोबाइल और बैग की चोरी हुई, जिसके बाद उनके बैंक खातों से कुल 1.68 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस इन घटनाओं की जांच कर रही है।

Cyber ​​fraud in Patna : पटना जंक्शन पर बदमाशों ने दो यात्रियों के मोबाइल और बैग पर हाथ साफ कर उनके बैंक खातों से कुल 1.68 लाख रुपये की निकासी कर ली. दोनों मामलों में पीड़ितों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.

मां को ट्रेन में बैठाने आये थे, मोबाइल हुआ चोरी

नालंदा निवासी आशुतोष कुमार अपनी मां को ट्रेन में बैठाने के लिए पटना जंक्शन आये थे. इसी दौरान बदमाशों ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया. मोबाइल हाथ लगते ही बदमाशों ने उसके जरिये उनके बैंक खाते से 71 हजार रुपये की निकासी कर ली. खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलने के बाद आशुतोष ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी.

भीड़ का फायदा उठा रेलकर्मी का बैग उड़ाया

दूसरी घटना में मालदा-पटना एक्सप्रेस से पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर उतरने के दौरान बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर छपरा निवासी रेलकर्मी विकास कुमार का बैग गायब कर दिया. बैग में दो मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड और रेलवे पहचान पत्र समेत अन्य सामान थे.

मोबाइल से खाते से निकाले 97 हजार रुपये

बैग चोरी होने के बाद बदमाशों ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर विकास कुमार के बैंक खाते से 97 हजार रुपये निकाल लिये. दोनों घटनाओं में बदमाशों ने मोबाइल चोरी करने के बाद बैंक खातों से रकम निकाली है. पुलिस साइबर तरीके से हुई निकासी और जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितिश सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >