पटना जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराई, चालक गंभीर घायल

पटना के जेपी गंगा पथ पर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया. दीघा गोलंबर से गायघाट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई. इसके बाद वाहन सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराते हुए उसे तोड़कर रुक गया.

एलसीटी घाट के सामने हुआ हादसा

यह दुर्घटना जेपी गंगा पथ पर एलसीटी घाट के ठीक सामने हुई. टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई अस्पताल

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने घायल चालक को पिकअप से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. समय पर राहत मिलने से चालक को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी.

बड़ा हादसा होने से बचा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस समय पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, उस समय सामने से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था. यदि सामने से कोई भारी वाहन गुजर रहा होता, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया. साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >