पटना हॉस्टल कांड: सम्राट चौधरी की राबड़ी देवी को चुनौती, कहा- मंत्री या मंत्री के बेटे का नाम बताइए, 24 घंटे में जेल भेजेंगे

Samrat Choudhary: गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को चुनौती दी. पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में सम्राट चौधरी ने कहा, अगर कोई मंत्री या फिर मंत्री का बेटा शामिल है तो उसका नाम बताइए, 24 घंटे के अंदर जेल भेजेंगे.

Samrat Choudhary: ‘राबड़ी देवी के पास अगर कोई सबूत है तो वे पेश करें. अगर कोई मंत्री या फिर मंत्री का बेटा मामले में शामिल है तो उसे 24 घंटे के अंदर जेल भेजेंगे’. यह बात बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही. राबड़ी देवी ने पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में मंत्री के बेटे के इंवॉल्वमेंट की बात कही थी. यह भी कहा था कि सरकार पूरे मामले में लीपापोती कर रही है. मामले को रफा-दफा करने का आरोप उन्होंने लगाया था.

सम्राट चौधरी ने दिया ओपन चैलेंज

सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी के आरोप का जवाब देते हुए खुली चुनौती दे डाली. सम्राट चौधरी ने कहा, विपक्ष राजनीत कर रहा है. राबड़ी देवी भी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उनसे यह उम्मीद नहीं थी. अगर उन्हें लगता है कि इस मामले में मंत्री का बेटा इंवॉल्व है तो उनका नाम बताएं. हम बेटियों के सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए काम कर रहे हैं.

आगे सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि अगर राबड़ी देवी को लगता है कि इस मामले में कोई मंत्री का बेटा और मंत्री शामिल है तो उनका नाम बताइए. हम उसे 24 घंटे के अंदर जेल भेजेंगे. अगर वे नाम नहीं बता रही हैं तो इसका मतलब यह है कि वह साक्ष्य को छुपा रही हैं. पुलिस ने जांच किया और एसआईटी ने अपना रिपोर्ट दिया. सरकार को लगा और भी जांच की जरूरत है तब सीबीआई जांच कराई गई.

विधानसभा के बजट सत्र में छात्रा की मौत का मामला गर्म

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. विपक्ष की तरफ से कई मुद्दे सदन के अंदर और बाहर उठाए जा रहे हैं. उन्हीं में से एक नीट छात्रा की मौत का मामला भी गहराया हुआ है. विपक्ष की तरफ से न्याय की मांग की जा रही है. साथ ही कई तरह के आरोप भी लगाए जा रहे हैं. इससे पहले नीट छात्रा की मौत को लेकर सम्राट चौधरी ने खुद ही डीजीपी से मुलाकात की थी और कई आदेश भी दिए थे.

Also Read: सुप्रीम कोर्ट से प्रशांत किशोर को झटका, बिहार चुनाव को रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >