पटना के बाईपास में 3 घंटे बाद शुरू हुआ ट्रैफिक, क्रेन से हटाए जा रहे जले वाहन

पटना सिटी में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर खाली बस में आग लगा दी, जिससे तीन घंटे तक ट्रैफिक ठप रहा.

Patna News : पटना सिटी. अगमकुआं के बड़ी और छोटी पहाड़ी चौराहा पर हुए बवाल के करीब तीन घंटे बाद स्थिति नियंत्रण हुई है. हादसे के बाद लोगों ने हाईवे को पूरी तरह जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे हालात बेहद तनावपूर्ण बने गई. प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई थी. हालांकि अब ट्रैफिक को फिर से शुरू कर दिया गया है. साठ ही इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. घटना के बाद पटना पुलिस के जवान लगातार कैंप कर निगरानी कर रहे हैं.

प्रदर्शन के दौरान जलाई हुई गाड़ियों को हटाने के लिए क्रेन मंगाए गए हैं. ताकि जली गाड़ियों को जल्द से जल्द हटाया जा सके.

साथ ही घटनाक्रम में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

अगमकुआं थाना क्षेत्र में यह बवाल उस वक्त भड़क उठा जब तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक मनीष उर्फ उपेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क पार कर रहा था, तभी एक बस ने उसे कुचल दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में मौके पर जुटकर सड़क जाम कर दिया. लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काफी देर तक हंगामा किया. देखते ही देखते नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

बस में आगजनी और जमकर तोड़फोड़

स्थिति धीरे-धीरे उग्र हो गई और भीड़ ने एक खाली बस में आग लगा दी. इसके साथ ही कई वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की गई. आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए, जबकि दुपहिया वाहनों को खास निशाना बनाया गया.

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही अगमकुआं, बाइपास और यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती विरोध के बावजूद पुलिस ने हालात को काबू में किया. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग को बुझाया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. पूरे मामले की जांच जारी है.

अंडरपास की उठी मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बड़ी और छोटी पहाड़ी को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाने की मांग उठाई है. लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर अक्सर हादसे होते रहते हैं, ऐसे में अंडरपास बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी.

फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस की सख्ती और निगरानी के कारण हालात सामान्य होने लगे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >