पटना-गया रेलखंड पर आज भी रद्द रहेंगी 10 MEMU ट्रेनें, 10 का बदला रूट, देखें पूरी लिस्ट

Patna-Gaya MEMU Trains : पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन रेल पुल पर जलस्तर बढ़ने से यात्रियों की परेशानी जारी है. आज भी 10 MEMU ट्रेनें रद्द रहेंगी और 10 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है. सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचना महत्वपूर्ण है.

Patna-Gaya MEMU Trains : पटना-गया रेलखंड पर यात्रियों की परेशानी लगातार दूसरे दिन भी बनी रहेगी. पुनपुन रेल पुल संख्या-21 पर जलस्तर बढ़ने के कारण सोमवार को भी गया-पटना के बीच चलने वाली 10 MEMU ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं 10 ट्रेनों का परिचालन बदले मार्ग से किया जाएगा. रविवार को भी ट्रेनों के रद्द रहने से पटना जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गयी थी.

पुनपुन पुल पर बढ़ा जलस्तर, रेल परिचालन प्रभावित

गया-पटना रेलखंड पर पुनपुन रेल पुल संख्या-21 के पास जलस्तर बढ़ने के कारण रेलवे ने सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इसके तहत सोमवार को भी 10 MEMU ट्रेनों को रद्द रखा गया है, जबकि कई ट्रेनों को वैकल्पिक रेल मार्ग से चलाया जाएगा.

रविवार को पटना जंक्शन पर दिखी भारी भीड़

रविवार को गया-पटना के बीच 10 MEMU ट्रेनें रद्द रहने के कारण पटना जंक्शन पर यात्रियों को काफी परेशानी हुई. सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही. जरूरी काम से पटना आने-जाने वाले कई यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ा.

आज ये 10 MEMU ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार सोमवार को ये 10 MEMU ट्रेनें रद्द रहेंगी.

  • 63242 गया-पटना MEMU
  • 63244 गया-पटना MEMU
  • 63245 पटना-गया MEMU
  • 63247 पटना-गया MEMU
  • 63248 गया-पटना MEMU
  • 63250 गया-पटना MEMU
  • 63251 पटना-गया MEMU
  • 63253 पटना-गया MEMU
  • 63256 गया-पटना MEMU
  • 63274 पटना-राजगीर MEMU

63248 MEMU के रैक का होगा अलग इस्तेमाल

रेलवे के अनुसार 63248 गया-पटना MEMU के रैक का इस्तेमाल मानपुर प्वाइंट पर किया जाएगा. इसी रैक से राजगीर से चलने वाली 63339 MEMU ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

रेलवे ने कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है. इनमें निम्न ट्रेनें शामिल हैं.

हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस

18625/18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बख्तियारपुर लिंक, राजगीर, तिलैया जंक्शन, पईमार और बंधुआ के रास्ते चलेगी.

पटना-धनबाद एक्सप्रेस

13329/13330 पटना-धनबाद-पटना एक्सप्रेस फतुहा, इस्लामपुर, तिलैया जंक्शन, पईमार और बंधुआ के रास्ते चलायी जाएगी.

बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस

15137/15138 राजगीर-बनारस-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस आरा, बक्सर और डीडीयू के रास्ते चलेगी.

चार MEMU ट्रेनों का बदला मार्ग

63389 पटना-नवादा, 63390 नवादा-पटना, 63391 इस्लामपुर-पटना और 63392 पटना-इस्लामपुर MEMU ट्रेनें फतुहा और दनियावां के रास्ते चलेंगी.

यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह

गया-पटना रेलखंड पर जलस्तर बढ़ने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. ऐसे में यात्रियों को स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी रेलवे से जांच लेने की सलाह दी गयी है. इससे स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रद्द या मार्ग परिवर्तित होने के कारण होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है.

Also Read : पटना में बाढ़ का कहर, बलुआचक में ध्वस्त हुई सड़क, 15 गांवों का संपर्क टूटा, खेतों में फैल रहा पानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >