पटना: पैसों के विवाद में चली गोली, फायरिंग और मारपीट के बाद सात गिरफ्तार, खोखा बरामद

पटना के दीघा में पैसों के लेन-देन को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. मारपीट के बाद हुई फायरिंग में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस हथियारों की तलाश में जुटी है.

Patna Crime News : पटना जिले के दीघा थाना क्षेत्र के पोलसन रोड में रविवार देर रात पैसों के लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई, फिर फायरिंग की घटना सामने आई. हालांकि गोली किसी को नहीं लगी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया और दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

दो दोस्तों के विवाद ने लिया हिंसक रूप

पुलिस के अनुसार, दीघा निवासी मोहित और अमित राज के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसके बाद दोनों ने अपने-अपने साथियों को बुला लिया, जिससे मामला और गंभीर हो गया.

घर पहुंचकर की गई फायरिंग

बताया जाता है कि मोहित ने चंदन और अन्य साथियों को बुलाया, जबकि अमित राज के बुलावे पर राकेश और उसके साथी पहुंचे. दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए. कुछ देर बाद चंदन अपने साथियों के साथ राकेश के घर पहुंचा और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर दी. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया तथा राकेश, चंदन, सूरज कुमार, अमित राज, अभिषेक, गोलू और साहिल को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी दीघा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं.

हथियार की तलाश जारी

दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक राउंड फायरिंग की पुष्टि हुई है और एक खोखा बरामद किया गया है. मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटना में इस्तेमाल हथियार अभी बरामद नहीं हो सका है. वहीं स्थानीय सूत्रों का दावा है कि चार से पांच राउंड फायरिंग हुई थी, हालांकि पुलिस फिलहाल एक ही राउंड गोली चलने की पुष्टि कर रही है.

इसे भी पढ़ें: पटना पहुंची नेहा बोरा ने सरकार को दिया अल्टीमेट, बोलीं- 29 जुलाई तक रिहा करो नहीं तो 30 को होगा आंदोलन, देखिए VIDEO



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nitish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >