पटना में दवा कारोबार के नाम पर 2.50 करोड़ की ठगी, आरोपी आदित्य कुमार मुंबई से गिरफ्तार

Patna Drug Business Fraud: दवा कारोबार के नाम पर करीब 2.50 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी आदित्य कुमार उर्फ सज्जन कुमार को एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाकर पीरबहोर थाना पुलिस को सौंपा गया है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था और मुंबई में छिपकर काम कर रहा था.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Drug Business Fraud:
दवा कारोबार के नाम पर कई कारोबारियों से करीब 2.50 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस मामले में सिकंदर कुमार समेत अन्य कारोबारियों ने पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप है कि कारोबार के नाम पर उनसे मोटी रकम ली गई लेकिन कोई काम शुरू नहीं किया गया.

Drug Business Fraud मामले में कारोबारी से 65 लाख की ठगी का आरोप

कदमकुआं के अमरुदी गली निवासी सिकंदर कुमार ने आरोप लगाया कि उन्हें दवा कारोबार में निवेश का झांसा देकर करीब 65 लाख रुपये ले लिए गए. यह राशि आरटीजीएस और नकद दोनों माध्यमों से दी गई थी. बाद में जब उन्होंने पैसे की मांग की तो उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया.

भाई के जरिए दिया गया कारोबार का झांसा

आरोपी के भाई सुनील कुमार, जो जीएम रोड पर दवा दुकान चलाते हैं, कारोबारियों को भरोसा दिलाया था कि सज्जन कुमार के साथ मिलकर निवेश किया जा सकता है. उन्हें बताया गया था कि इससे इनकम टैक्स संबंधी परेशानियों से भी राहत मिलेगी.

मामला दर्ज होने के बाद मुंबई भागा आरोपी

केस दर्ज होने के बाद आदित्य कुमार उर्फ सज्जन कुमार फरार होकर मुंबई चला गया. बताया जा रहा है कि पैसों की वसूली के लिए लोग लगातार उसके घर पहुंच रहे थे. इसी दबाव के कारण वह वहां से भाग गया था.

पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

आरोपी की पत्नी ने कदमकुआं थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उनका कहना था कि वह लापता हो गया है. हालांकि पुलिस जांच में पता चला कि वह मुंबई में मौजूद है.

मुंबई में रेस्टोरेंट से हुई गिरफ्तारी

पुलिस की जांच के दौरान आरोपी को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में काम करते हुए पाया गया. इसके बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया और ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ALSO READ: तेज प्रताप यादव देर रात पहुंचे सचिवालय थाना, अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव समेत आठ लोगों पर केस दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >