पटना के डीएवी स्कूल में तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 800 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

Patna News: पटना के डीएवी पब्लिक स्कूल, बीएसईबी कॉलोनी में तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस प्रशिक्षण में बिहार क्षेत्र के विभिन्न डीएवी स्कूलों के करीब 800 शिक्षकों ने भाग लिया, जहां उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और नई शैक्षणिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है.

Patna News: (अंबर की रिपोर्ट)
पटना डीएवी पब्लिक स्कूल, बीएसईबी कॉलोनी में तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम डीएवी कॉलेज प्रबंधकारी समिति, नई दिल्ली के तत्वावधान में डीएवी शैक्षिक उत्कृष्टता केंद्र द्वारा संचालित किया जा रहा है.

बड़ी संख्या में शिक्षकों की भागीदारी

इस प्रशिक्षण में बिहार क्षेत्र ‘ए’ एवं ‘के’ के अंतर्गत समूह–7 तथा समूह पुनाईचक के 15 विद्यालयों के लगभग 800 शिक्षकों ने भाग लिया. इनमें कई प्रमुख डीएवी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं.

किन विषयों पर प्रशिक्षण

कार्यक्रम में प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास, हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, आईटी, कला और वाणिज्य सहित विभिन्न विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

उद्घाटन और उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय अधिकारी सह समन्वयक एसके झा ने किया. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने और विद्यार्थियों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाते हैं.

प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु

सत्रों में संप्रेषण कौशल, सृजनात्मक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, समस्या समाधान और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कार्यक्रम सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त है.

ALSO READ: पटना में ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर युवक से 3 लाख की ठगी, साइबर फ्रॉड का नया मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >