सावधान! मोबाइल बना साइबर जाल, दो लोगों के खाते से लाखों रुपये उड़े

Patna News: राजधानी में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें मोबाइल को साइबर जाल बनाकर दो लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा लिए गए. दोनों मामलों में पीड़ितों ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
राजधानी पटना में साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें शातिरों ने दो लोगों का मोबाइल हैक कर उनके बैंक खातों से कुल लाखों रुपये की निकासी कर ली. दोनों पीड़ितों ने इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

मोबाइल हैक कर खाते से 1.24 लाख रुपये की निकासी

झारखंड के चतरा निवासी, जो वर्तमान में पटना में रह रहे हैं, उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल अचानक काम करना बंद कर दिया था. कुछ समय बाद जब उन्होंने मोबाइल चालू किया तो पता चला कि उनके बैंक खाते से 1.24 लाख रुपये की निकासी हो चुकी है. पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो किसी लिंक पर क्लिक किया और न ही ओटीपी या किसी से कोई बातचीत की, इसके बावजूद उनका मोबाइल हैक कर लिया गया.

मोबाइल रीसेट होते ही खाते से उड़ाए 1.86 लाख रुपये

गुलजारबाग निवासी गौतम ने बताया कि उनका मोबाइल अचानक अपने आप रीसेट हो गया. इसके बाद जब उन्होंने फोन चालू किया तो बैंक खाते में लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे. जांच करने पर पता चला कि खाते से कई बार में कुल 1.86 लाख रुपये की निकासी हो चुकी है. इस संबंध में उन्होंने भी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

साइबर थाना में जांच जारी, पुलिस कर रही छानबीन

पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोबाइल हैकिंग और खाते से पैसे निकालने के पीछे किस साइबर गिरोह का हाथ है. अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है.

ALSO READ: स्वास्थ्य क्षेत्र में पुस्तक का विमोचन, पद्मश्री डॉ. शांति राय सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर रहे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >