वर्चस्व को लेकर गोपालपुर में दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन जख्मी

राजधानी पटना से सटे गोपालपुर में हुई गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए. घायलों को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जख्मी तीनों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है.

पटना.राजधानी पटना से सटे गोपालपुर में वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हो गए. घायलों को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जख्मी तीनों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है. घटना पटना से सटे गोपालपुर थाना क्षेत्र के कछुआरा गांव की है. सोमवार की सुबह दो गुटों आपस में वर्चस्व को लेकर भिड़ गए. इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरु हो गई. इससे पूरे गांव में दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस कछुआरा गांव पहुंच गई है और वहां पर ही कैंप कर रही है.

घायलों की पहचान नीतीश कुमार सिंह, सुनील सिंह और अविनाश कुमार सिंह के रुप में हुई है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस गांव में कैंप कर रही है और मामले की छानबीन कर रही है. लेकिन, दहशत के कारण गांव का कोई भी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं.

इधर, पटना सदर डीएसपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि लाइसेंसी सिक्सर से गोली चली है. इसमें तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं. हमलावरों की पहचान हो गई है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. शीघ्र ही उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >