संदिग्ध परिस्थिति में रेस्टोरेंट मालिक गायब, कंकड़बाग थाना में मामला दर्ज

राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर के रहने वाले रेस्टोरेंट मालिक धनंजय कुमार सिंह संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गये हैं. इस मामले में बेटे दिव्यांशु ने कंकड़बाग थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया है.

पटना.राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर के रहने वाले रेस्टोरेंट मालिक धनंजय कुमार सिंह संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गये हैं. इस मामले में बेटे दिव्यांशु की ओर से कंकड़बाग थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि शनिवार को नौ बजे पीसी कॉलोनी कंकड़बाग स्थित अपने रेस्टोरेंट पटना पटियाला गये थे.

इसके बाद बेटे ने 10 बजे कॉल किया तो मोबाइल स्विच था. इस बात की जानकारी मां को दी. मां ने बताया कि बगल के एक दुकानदार से बात हुई है, दुकानदार ने बताया कि 500 रुपये का चेंज कराने आये थे, लेकिन इसके बाद वह नहीं दिखे. बेटे ने बताया कि पिता का कई लोगों से लेनदेन था. दोस्तों व अज्ञात लोगों से इन दिनों काफी बातचीत हो रही थी, जिसके बाद वह काफी परेशान चल रहे थे. देर रात तक जब वह नहीं लौटे तो अगले दिन कंकड़बाग थाना की पुलिस को आवेदन दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >