पटना के नौबतपुर सामूहिक दुष्कर्म कांड में मेडिकल जांच पूरी, मुख्य आरोपी समेत दर्जनभर फरार

Patna Crime News:पटना के नौबतपुर तिलक समारोह के बहाने दो सगी बहनों से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है. मेडिकल जांच और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जबकि मुख्य आरोपी समेत कई आरोपी अब भी फरार हैं. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

नौबतपुर से सुमित आर्यन की रिपोर्ट
Patna Crime News:
पटना के नौबतपुर में हुए इस गंभीर मामले के बाद पुलिस ने पीड़ित दोनों बहनों की मेडिकल जांच पूरी कर ली है. साथ ही एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिससे जांच को वैज्ञानिक आधार मिलने की उम्मीद है.

महिला पुलिस की निगरानी में हुई मेडिकल प्रक्रिया

इस संवेदनशील मामले में पीड़िताओं की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल जांच के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. पुलिस ने पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न कराया.

36 घंटे बाद भी पुलिस को बड़ी सफलता नहीं

घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है. शुरुआती कार्रवाई में एक आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है.

इस खबर के बारे में और जानिए- पटना में डांस करने झारखंड से आई थीं दो बहनें, आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद मारपीट की, मोबाइल भी छीना

मुख्य आरोपी समेत दर्जनभर फरार

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मुन्ना कुमार, उसका सहयोगी भानु कुमार और अन्य दर्जनभर आरोपी अब भी फरार हैं. सभी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है.

डीएसपी कर रहे जांच की मॉनिटरिंग

फुलवारीशरीफ के डीएसपी-2 दीपक कुमार खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है.

तकनीकी सेल की मदद से चल रही तलाश

पुलिस तकनीकी सेल की मदद से आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और संभावित ठिकानों का पता लगा रही है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इलाके में आक्रोश, सख्त सजा की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. लोग सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं.

ALSO READ: पटना में शेयर निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, कारोबारी से प्रॉफिट का झांसा देकर गबन का आरोप, दो पर केस दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >