पटना के एक हॉस्टल से मिली छात्र की डेड बॉडी, पंखे पर लटका मिला फंदा

Patna Crime News: पटना के एक हॉस्टल से 12वीं के छात्र की डेड बॉडी मिली. मृतक का नाम रौशन ठाकुर बताया जा रहा है जो कि अररिया जिले का रहने वाला है. जिस कमरे से छात्र की डेड बॉडी मिली उस कमरे के पंखे पर फंदा भी लटका हुआ मिला.

Patna Crime News: पटना में शनिवार की रात एक हॉस्टल से छात्र की डेड बॉडी बरामद की गई. घटना पाटलिपुत्र थाना के मैनपुरा इलाके की है. छात्र की डेड बॉडी एक कंबल में लिपटी हुई मिली. इसके साथ ही जिस कमरे से छात्र की डेड बॉडी मिली उस कमरे के पंखे पर भगवा रंग का फंदा भी लटका हुआ मिला.

कहां का रहने वाला था छात्र?

छात्र की मौत कैसे हुई, यह अब तक पता नहीं चल पाया है. छात्र ने खुदकुशी की या फिर उसकी हत्या की गई, इसे लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रौशन ठाकुर के रूप में हुई है. रौशन अररिया जिले का रहने वाला था. वह 12वीं क्लास का स्टूडेंट था और पटना के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था.

कमरे में क्या कुछ दिखा?

फिलहाल, पुलिस हर एक एंगल से जांच करने में जुटी है. इस मामले से जुड़ी तस्वीर भी आई. उन तस्वीरों में देखा गया कि रौशन की डेड बॉडी एक कंबल में लिपटी हुई जमीन पर है. पंखे में भगवा रंग का फंदा लटका है. कमरे में एक चौकी पर बर्तन और खाने का सामान है. इसके साथ ही एक स्टडी टेबल और बेड भी है. इसके अलावा कमरे की खिड़की और दरवाजा खुला हुआ है.

पहले भी हॉस्टल में मिल चुकी है डेड बॉडी

पटना में इससे पहले भी हॉस्टल में छात्र या फिर छात्रा की डेड बॉडी मिली थी. पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की मौत को लेकर अब तक सीबीआई की जांच जारी है. इसके अलावा राजधानी के परफेक्ट पीजी हॉस्टल से भी एक छात्रा की डेड बॉडी मिली थी. इन घटनाओं के बाद अब एक और हॉस्टल से छात्र की डेड बॉडी मिली है. ऐसे में पुलिस की छानबीन में घटना को लेकर क्या कुछ खुलासे होते हैं, इसका इंतजार है.

Also Read: बिहार में राजस्व विभाग अब AI का करेगा इस्तेमाल, सभी DCLR को दी गई ट्रेनिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >