पटना में सड़क किनारे राजमिस्त्री का मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम, पुलिस पर मारपीट का आरोप…

Patna Crime News: पटना के बाढ़ थाना अन्तर्गत सड़क किनारे एक राजमिस्त्री का शव बरामद हुआ है. शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया.

Patna Crime News: पटना के बाढ़ थाना अन्तर्गत सड़क किनारे एक राजमिस्त्री का शव बरामद हुआ है. शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर राजमिस्त्री की पिटाई का आरोप लगाया गया है. मृतक का नाम राजाराम बताया जा रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि राजाराम को पुलिस पिटाई की उसके बाद उसकी मृत्यु हो गई तो शव को सड़क किनारे फेंक दिया. वहीं पुलिस ने इस आरोप को निराधार बताया है. घटना बाढ़ थाना अन्तर्गत बिचली मलाही की बताई जा रही है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया गया. घटना गुरुवार की बताई जा रही है.

Also Read: सहरसा में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, स्थानीय लोगों के अनुसार आत्महत्या का मामला…

पुलिस पर मारपीट का आरोप बेबुनियाद

वहीं उत्पाद विभाग के थाना प्रभारी ने बताया कि लोग पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं. जो बेबुनियाद है. उत्पाद थाने के पास सीसीटीवी लगा हुआ है. किसी के साथ मारपीट नहीं की जाती है. वहीं बाढ़ थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अज्ञात शव बरामद होने की सूचना मिली थी.

Also Read: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में सीएसपी से लूट, बदमाशों ने दो राउंड की फायरिंग, एक पकड़ाया…

मृत्यु कैसे हुई है अभी इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा. ग्रामीणों ने कहा कि सुबह सुबह राजाराम घटनास्थल के आसपास हीं टहल रहे थे. अचानक से उनकी मृत्यु की खबर मिली है.

चंपाई सोरेन का JMM के सभी पदों से इस्तीफा, 30 अगस्त को ज्वाइन करेंगे बीजेपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >