‘प्याज काटकर रखना मम्मी, मैं आता हूं…’ और लौटकर आया बेटे का शव, पटना में दर्दनाक घटना ने ली युवक की जान

Patna News: पटना की सड़कों पर मंगलवार की रात खौफ बनकर आई गोलियां. मैनपुरा में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी. एक की मौके पर मौत हो गई, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा है. वारदात के बाद से इलाके में सनसनी है.

Patna News: पटना में मंगलवार की रात पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी. एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. इसी के कुछ घंटों बाद बुधवार सुबह बिक्रम थाना क्षेत्र से दो लाशें मिलने की सूचना से पुलिस भी सकते में है.

राजा ने मां से कहा था “प्याज काटकर रखना, चिकन बनाऊंगा”

मैनपुरा गेट नंबर 44 के पास मंगलवार रात करीब 11:30 बजे राजा कुमार (32) और जीतेंद्र कुमार (30) खड़े थे. तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और बिना कुछ बोले उन पर फायरिंग कर दी. राजा को सीने और पीठ में दो गोलियां लगीं, जबकि जीतेंद्र को पेट में एक गोली लगी. आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां राजा की मौत हो गई. जीतेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है.

राजा की मां ने बिलखते हुए बताया, “रात में बेटा बोला था – मम्मी, चिकन खाना है. प्याज काटकर रखना, मैं अभी आता हूं। लेकिन वह फिर वापस नहीं लौटा.” राजा की मौत से घर में कोहराम मचा है. उसकी एक छोटी बेटी है और पत्नी सदमे में है. मां बार-बार यही कह रही है, “मेरा बेटा बेगुनाह था, उसे क्यों मारा गया?”

Also Read: नशे में धुत स्कॉर्पियो ड्राइवर ने मचाई तबाही! चार लोगों को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने गाड़ी को फूंका

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत का माहौल

मैनपुरा फायरिंग और बिक्रम में दोहरे हत्याकांड के बाद पटना पुलिस लगातार जांच में जुटी है. पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anshuman parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >