पटना: खुसरूपुर फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य अभियुक्त सूजैन गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Patna Crime: पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में गिट्टी-बालू कारोबारी के घर हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी सूजैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छापेमारी के दौरान उसके घर से दो देशी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए गए हैं. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Patna Crime: (नवीन कुमार की रिपोर्ट) पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बीते 4 जून को गिट्टी-बालू कारोबारी के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सूजैन को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार देर रात उसके घर पर की गई छापेमारी के दौरान हुई. इस फायरिंग की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था.

एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पटना के निर्देश तथा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम ने चैनपुर गांव स्थित अभियुक्त के घर पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया. खुसरूपुर थाना कांड संख्या 340/26 के तहत की गई इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

तलाशी में हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस द्वारा आरोपी के घर की तलाशी लेने पर दो देशी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस तथा दो खोखा बरामद किए गए. बरामद सभी सामानों को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि कांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है.

4 जून को हुई थी सनसनीखेज वारदात

गौरतलब है कि 4 जून 2026 को चैनपुर गांव में एक गिट्टी-बालू कारोबारी के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. घटना के बाद से पुलिस लगातार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़ें : भोजपुर पुलिस पर पिस्टल तानने वाला युवक की मौत, पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी थी गोली, PMCH में तोड़ा दम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >