पटना के एक इवेंट शोरूम में काम करने वाली युवती के साथ बदसलूकी, तीन पर मामला दर्ज

Patna Crime: पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में 6 जून की देर रात इवेंट शो में काम करने वाली एक युवती के साथ बदसलूकी, छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता के लिखित बयान के आधार पर शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने नामजद आरोपी चंदन और दो अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

Patna Crime: (नितिश सिंह की रिपोर्ट) राजधानी पटना के पॉश इलाके शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. यहाँ की एसबीआई ऑफिसर्स कॉलोनी में स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में 6 जून की देर रात एक इवेंट शो में काम करने वाली युवती के साथ बदसलूकी, अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई है. इस मामले को लेकर शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मुख्य आरोपी चंदन और दो अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता पेशेवर रूप से अलग-अलग आयोजनों में इवेंट शो और शोरूम प्रमोशन का काम करती है. घटना वाली रात वह इसी सिलसिले में गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के काम से वहां गई थी. पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने आधिकारिक बयान में आरोप लगाया है कि जब वह अपना काम निपटा रही थी, तभी वहां मौजूद चंदन नामक युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट पर उतारू हो गए और सरेआम छेड़खानी का प्रयास किया.

हंगामे के बाद पहुंची थी ‘डायल 112’ की टीम, पहले सनहा और फिर दर्ज हुई FIR

देर रात गेस्ट हाउस के भीतर युवती के साथ हो रही इस अभद्र हरकत के कारण परिसर में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा और भारी हंगामा हुआ. पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बिहार पुलिस के आपातकालीन नंबर ‘डायल 112’ पर फोन कर मदद की गुहार लगाई. सूचना मिलते ही डायल 112 की गश्ती टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया.

शास्त्रीनगर पुलिस की कार्रवाई शुरू

शास्त्रीनगर थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन और बयान के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली जा रही है.

Also Read: सिपाही भर्ती घोटाला: तीन से पांच लाख रुपये लेकर पास करवाते थे लिखित परीक्षा, मुंगेर व अरवल से 10 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >