पटना: ताला तोड़कर फ्लैट में घुसे चोर, जेवर व नकद समेत 35 लाख रुपये की संपत्ति ले उड़े

Patna News : पटना और खगौल में बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी की गयी है. दोनों मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Patna News : चोरों के सक्रिय गिरोह ने बंद फ्लैट को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर करीब 35 लाख रुपये के आभूषण और 2.05 लाख रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में हुई. पीड़ित की शिकायत पर अगमकुआं थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

सिधवलिया गांव गये थे पीड़ित परिवार

पीड़ित पुष्कर कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह 16 जून की सुबह करीब 10 बजे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव सिंधवलिया (जिला गोपालगंज) गए थे. अगले दिन उनके बड़े भाई दीपक कुमार ने फोन कर फ्लैट का ताला टूटने की सूचना दी. सूचना मिलते ही वह पटना स्थित फ्लैट पहुंचे. वहां मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरे के भीतर सामान बिखरा पड़ा था.

चोरी की वरदात सीसीटीवी में कैद

घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि चोरों ने रात करीब 12:45 बजे से 2:10 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया. चोरी गई संपत्ति में पांच सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की चूड़ी, दो मंगलसूत्र, दो लॉकेट, आठ जोड़ी कान के आभूषण, 10 अंगूठियां, करीब सवा किलो चांदी के बर्तन, 60 चांदी के सिक्के, 2.05 लाख रुपये नकद, आधार कार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं. पुलिस चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर रही है.

इधर.. खगौल में बंद घर से जेवर और नकदी की चोरी

थाना क्षेत्र के नैनचक में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी पूर्णानंद दीपक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है. पीड़ित ने बताया कि वह 2 जून को पत्नी के साथ मुंबई स्थित अपने पुत्र से मिलने गए थे. 15 जून की रात वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बंद मिला, लेकिन अंदर जाने पर कमरों में सामान बिखरा हुआ था. जांच करने पर पता चला कि घर के पीछे स्थित कमरे की खिड़की की ग्रिल उखाड़ी गई थी. इसके अलावा अलमारी और बक्से के ताले भी तोड़े गए थे।

दस हजार नकद जेवर ले गये, जांच जारी

चोर अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने का टीका, झुमका, बाला, अंगूठी, चांदी के सिक्के समेत अन्य आभूषण और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >