पटना : कम नंबर मिलने पर छात्रा ने CBSE के खिलाफ की शिकायत, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला

पटना की 12वीं की छात्रा तेजल प्रियदर्शी ने CBSE पर केमिस्ट्री के मूल्यांकन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए बिहार मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. सही उत्तर देने के बावजूद कम अंक मिलने का दावा करते हुए छात्रा ने निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पटना से सविता की रिपोर्ट

पटना की 12वीं की छात्रा तेजल प्रियदर्शी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के मूल्यांकन पर सवाल उठाते हुए बिहार मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. छात्रा का आरोप है कि रसायन शास्त्र (केमिस्ट्री) विषय में सही उत्तर देने के बावजूद उसे उम्मीद के अनुसार अंक नहीं मिले.

री-वैल्यूएशन के बाद भी सुधार नहीं होने का दावा

छात्रा ने अपने आवेदन में बताया कि उसने शैक्षणिक सत्र 2024-26 की 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी. परिणाम आने के बाद कम अंक मिलने पर उसने सीबीएसई में पुनर्मूल्यांकन (री-वैल्यूएशन) के लिए आवेदन किया, लेकिन इसके बाद भी अंक में सुधार नहीं किया गया.

छह प्रश्नों के उत्तर सही होने का किया दावा

तेजल प्रियदर्शी ने मानवाधिकार आयोग को दिए आवेदन में कहा है कि केमिस्ट्री प्रश्नपत्र के बहुविकल्पीय प्रश्न संख्या 6, 8, 11, 13, 14 और 16 के उत्तर सही थे, लेकिन इसके बावजूद उसे छह अंक कम दिए गए. छात्रा ने अपने दावे के समर्थन में उत्तर पुस्तिका और अन्य दस्तावेज भी जमा किए हैं.

सीबीएसई कार्यालयों में शिकायत के बाद आयोग पहुंची छात्रा

छात्रा का कहना है कि उसने इस मामले को लेकर सीबीएसई के पटना और दिल्ली कार्यालयों में ई-मेल के माध्यम से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला. उसने कहा कि मूल्यांकन में कथित गलती का असर उसके शैक्षणिक भविष्य पर पड़ सकता है.

जांच और उचित कार्रवाई की मांग

छात्रा ने बिहार मानवाधिकार आयोग से मामले की जांच कराने और मूल्यांकन में हुई कथित त्रुटि को दूर कराने की मांग की है. आवेदन के साथ उसने एडमिट कार्ड, उत्तर पुस्तिका, अंक तालिका और सीबीएसई को भेजे गए ई-मेल व शिकायत की प्रतियां भी संलग्न की हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >