पटना के बिक्रम में 82.60 लाख रुपये की लागत से बनेगा RCC नाला, जल निकासी व्यवस्था होगी मजबूत

Patna News: पटना के बिक्रम नगर पंचायत में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए 82.60 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाला निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. इस परियोजना से मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में जलजमाव की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

पटना जिला से बिक्रम के रवि प्रकाश की रिपोर्ट

Patna News: पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है. मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की ओर से नगर पंचायत के वार्ड संख्या-08 में आरसीसी नाला निर्माण कराया जा रहा है. इस परियोजना पर 82 लाख 60 हजार 176 रुपये खर्च किए जाएंगे. इस योजना के पूरा होने से बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

बरसात में जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत

आरसीसी नाला बनने के बाद मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में बारिश का पानी तेजी से निकलेगा. इससे जलजमाव की समस्या काफी हद तक खत्म होगी और कई घरों की नाली निकासी व्यवस्था भी बेहतर होगी. अब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को हर बारिश में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. नए नाले के निर्माण से आवागमन आसान होगा और बाजार की स्वच्छता में भी सुधार आएगा.

व्यवसायियों की मांग पर मिली परियोजना को मंजूर

जानकारी के अनुसार, बिक्रम व्यवसायिक एकता संघ ने मुख्य बाजार की मेन रोड के दोनों ओर आरसीसी नाला निर्माण की मांग स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरभ के समक्ष रखी थी. विधायक ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से पहल की. इसके बाद मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत इस परियोजना को स्वीकृति मिली और निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया.

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी, गुणवत्ता पूर्ण निर्माण की उम्मीद

नाला निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में खुशी का माहौल है. लोगों ने विधायक सिद्धार्थ सौरभ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी. उनका मानना है कि इससे जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान होगा, बाजार का स्वरूप बेहतर बनेगा और बरसात के मौसम में लोगों को होने वाली परेशानियों से काफी राहत मिलेगी. साथ ही लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा, जिससे नगर पंचायत के विकास को नई गति मिलेगी.

ALSO READ: कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन ब्रिज तैयार, पटना से उत्तर बिहार जाना होगा आसान, इस महीने खुलेगा 19 किमी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >