पटना: दो दिन पूर्व बिक्रम बाजार से चोरी हुई बाइक को अमहारा से पुलिस ने की बरामद

पटना जिले के बिक्रम से दो दिन पहले चोरी हुई एक बाइक को पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है. बाइक मालिक सौरभ कुमार ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है. यह घटना प्रभावी पुलिसिंग का एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करती है.

Patna News : पटना जिले के बिक्रम से दो दिन पूर्व चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया. बाइक मालिक सौरभ कुमार ने बिक्रम थाना एवं पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है. सौरभ ने 21 जुलाई को बिक्रम बाजार में खरीदारी के दौरान अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी. वापस लौटने पर बाइक गायब मिली. उन्होंने बिक्रम थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. पुलिस ने मात्र दो दिनों के भीतर मोटरसाइकिल को मीठापुर–लई सिकरिया रोड, थाना आईटीआई अमहारा क्षेत्र से बरामद कर लिया. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सफलता की सराहना करते हुए इसे प्रभावी पुलिसिंग का उदाहरण बताया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि प्रकाश

वरिष्ठ पत्रकार
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >