पटना: नदी से अवैध बालू लोड करते तीन ट्रैक्टर व ट्रॉली जब्त, 3.50 लाख जुर्माना भी लगाया

पटना के बिहटा में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. परेव सोन नदी घाट से तीन ट्रैक्टरों और एक ट्रॉली को जब्त किया गया, जिन पर 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

Patna News : बिहटा थाना क्षेत्र के परेव स्थित सोन नदी घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान बालू लोड कर रहे तीन ट्रैक्टर और एक अलग ट्रॉली को जब्त किया गया. सभी वाहनों को बिहटा थाना लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, पुलिस और खनन विभाग को सूचना मिली थी कि परेव सोन नदी घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है. सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे संयुक्त टीम ने छापेमारी की और बालू लोड करते हुए तीन ट्रैक्टर एवं एक ट्रॉली को मौके से जब्त कर लिया.

3.50 लाख रुपये का लगाया गया जुर्माना

खनन विभाग ने अवैध बालू खनन और परिवहन के मामले में जब्त वाहनों पर करीब 3 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अवैध खनन के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस और खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोन नदी क्षेत्र में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Monu kumar

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >