पटना के बांस घाट पर शुरू हुई अत्याधुनिक अंत्येष्टि सेवा, अब फोन-ईमेल से होगी एडवांस बुकिंग, सुविधाएं जानकर चौंक जाएंगे

Patna News: पटना के बांस घाट पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत अत्याधुनिक अंत्येष्टि सेवा की शुरुआत कर दी गई है, जहां अब फोन और ईमेल के जरिए एडवांस बुकिंग की सुविधा मिलेगी. इस नए शवदाह गृह में एक साथ 18 अंत्येष्टि की व्यवस्था के साथ विद्युत और पारंपरिक दोनों प्रकार के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं.

Patna News: (हिमांशु देव की रिपोर्ट)
राजधानी पटना के बांस घाट पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत तैयार अत्याधुनिक शवदाह गृह में गुरुवार से आम लोगों के लिए अंत्येष्टि सेवाएं शुरू कर दी गई हैं. इस नई सुविधा में एक साथ कई शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था के साथ आधुनिक तकनीक और पारंपरिक दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं.

एक साथ 18 अंत्येष्टि की सुविधा, आधुनिक और पारंपरिक विकल्प

नए परिसर में कुल 18 अंत्येष्टि की व्यवस्था की गई है, जिसमें 4 विद्युत शवदाह गृह, 6 लकड़ी आधारित आधुनिक शवदाह और 8 पारंपरिक अंत्येष्टि स्थल शामिल हैं. इसके अलावा प्रार्थना स्थल, प्रतीक्षालय, पेयजल, पार्किंग और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.

3500 रुपए में विद्युत शवदाह सेवा, तय किया गया शुल्क

विद्युत शवदाह सेवा के लिए 3500 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है. नागरिक 8300052111 नंबर पर संपर्क कर अंतिम संस्कार के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं. यह सुविधा पूरी तरह डिजिटल और सुव्यवस्थित प्रक्रिया के तहत संचालित की जा रही है.

लकड़ी आधारित अंतिम संस्कार के लिए तय रेट

पारंपरिक अंत्येष्टि में उपयोग होने वाली लकड़ी के लिए भी दरें निर्धारित की गई हैं. आम की लकड़ी ₹10 प्रति किलोग्राम और सखुआ की लकड़ी ₹20 प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराई जाएगी. परिजनों को यह भुगतान सीधे लकड़ी विक्रेता को करना होगा.

फोन और ईमेल से एडवांस बुकिंग की सुविधा

यहां पहली बार एडवांस बुकिंग सिस्टम शुरू किया गया है. परिजन फोन या आधिकारिक ईमेल bansghat.ksm@sadhguru.org के जरिए पहले से स्लॉट बुक कर सकते हैं, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सके.

ईशा आउटरीच को संचालन की जिम्मेदारी

इस अत्याधुनिक शवदाह गृह के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी ईशा आउटरीच को सौंपी गई है. परिसर में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जो परिजनों को हर आवश्यक सहायता प्रदान करेगा.

स्मार्ट सिटी की नई पहल से मिली आधुनिक सुविधा

पटना स्मार्ट सिटी की इस पहल को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को अधिक सम्मानजनक, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे लोगों को कठिन समय में बेहतर व्यवस्थाएं मिलेंगी.

ALSO READ: पटना में ESIC की नई डिजिटल क्रांति, अब मरीज सीधे बताएंगे अस्पतालों की हकीकत, सिस्टम करेगा तुरंत एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >