Patna: पटना- मोकामा ग्रीनफील्ड फोर-लेन पर इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, महज 90 मिनट में 100 किलोमीटर सफर होगा तय

Bihar: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बहुत जल्द पटना- मोकामा ग्रीनफील्ड फोर-लेन पर गाड़ियां चलनी शुरू हो जाएंगी.

Patna: पटना- मोकामा ग्रीनफील्ड फोर-लेन पर गाड़ियों का परिचालन शुरू होने जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों ने बताया कि इस फोर-लेन के बनने से पटना से मोकामा के बीच करीब 100 किलोमीटर का सफर आसान हो जायेगा. इस फोर-लेन पर निर्माण का काम अंतिम चरण में है. अगले साल मार्च तक इस फोर-लेन के शुरू होने की संभावना है. एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक एक तरफ की दो लेन का काम लगभग पूरा हो गया है. इन दो लेनों पर अगले साल जनवरी से गाड़ियों का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा. वहीं, दूसरी तरफ की लेन मार्च तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी.

2019 तक पूरा करने का था लक्ष्य

बख्तियारपुर के पास बने रहे रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण अगले एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा. एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक आरओबी के पूरा होने के बाद एक्सप्रेस-वे के एक तरफ की दो लेन अगले साल के पहले महीने में चालू हो सकती हैं. पटना- मोकामा ग्रीनफील्ड फोर-लेन की लम्बाई 44.6 किलोमीटर है. यह परियोजना 2017 में शुरू हुई थी. इस परियोजना को 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन, भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण समय सीमा बढ़ा दिया गया.

कई जिलों में जाना हो जायेगा आसान

फिलहाल पटना से बख्तियारपुर तक फोर-लेन एक्सप्रेस-वे चालू है. बख्तियारपुर के पास बन रहे एलिवेटेड रोड का काम अभी अधूरा है. यही पटना- मोकामा ग्रीनफील्ड फोर-लेन का बचा हुआ हिस्सा है. जैसे ही इसका निर्माण पूरा होगा, पटना से मोकामा तक का करीब 100 किलोमीटर का सफर यात्रियों के लिए बेहद आसान हो जाएगा. इसके बनते ही पटना से मोकामा के बीच महज 90 मिनट में सफर किया जा सकेगा. इसके अलावा बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई आदि जिलों में जाना सुगम हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: एक हाथ और एक पैर से विकलांग चंदन ने बीपीएससी में लाया 9वां रैंक, जानिए इनकी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >