पटना: चोरी कांड का खुलासा, पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, ऑटो और ई-रिक्शा बरामद

पटना से बड़ी खबर, जहाँ पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सीएनजी ऑटो चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और चोरी के ऑटो के साथ एक ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

Patna News : दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में सीएनजी ऑटो चोरी के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सीएनजी ऑटो और एक ई-रिक्शा बरामद किया गया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

मंदिर के पास से चोरी हुआ था ऑटो

एसडीपीओ अजीत कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 7 अगस्त की रात नरगदा खगड़ी के समीप मंदिर के पास खड़े सीएनजी ऑटो को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था. इस संबंध में ऑटो मालिक ने शाहपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

एसआईटी गठित कर शुरू हुई जांच

एसडीपीओ ने बताया कि सिटी एसपी पश्चिमी के निर्देश पर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह के द्वारा एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ-साथ गुप्त सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू की.

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी किया गया ऑटो बिक्री के लिए नीतीश कुमार लेकर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर नीतीश कुमार को चोरी के ऑटो के साथ गिरफ्तार कर लिया.

निशानदेही पर ई-रिक्शा बरामद

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नीतीश कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का एक ई-रिक्शा भी बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया.

पांचों आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार, गोपाल कुमार और रूपेश कुमार, तीनों ब्रह्मचारी पोखरा, मनेर निवासी, चंदन कुमार सत्तर, मनेर निवासी और विशाल कुमार भगवतीपुर अलीचक, शाहपुर निवासी के रूप में हुई है.

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जानकारी जुटा रही है. पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >