Patna Airport: आम लोगों के लिए कब से शुरू होगा पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल? 29 मई को पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

Patna Airport: पीएम मोदी ने बीते 29 मई को पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था. पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होकर 3 जून से शुरू हो रहा है. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था का लाभ मिलेगा. पढ़ें पूरी खबर…

Patna Airport: पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बना नया टर्मिनल भवन 3 जून से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 मई को इस अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था. एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी विमानन कंपनियों को नोटिस जारी कर सेवा शुरू करने की तैयारी के निर्देश दिए हैं. इसके बाद टिकट काउंटर, कार्यालय और अन्य व्यवस्थाओं को नई इमारत में स्थानांतरित किया जा रहा है.

1100 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग

नई टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निचला तल आगमन और प्रथम तल प्रस्थान के लिए निर्धारित किया गया है. पहली बार पटना एयरपोर्ट पर एलिवेटेड एंट्री मार्ग बनाया गया है जिससे यात्री सीधे प्रथम तल पर पहुंच सकें. बहुमंजिला पार्किंग से भी सीधे टर्मिनल तक पहुंचने का रास्ता बनाया गया है. पार्किंग की क्षमता पहले 200 वाहनों की थी, जो अब बढ़कर 1100 हो गई है.

यात्रा प्रक्रिया होगी पहले से अधिक आसान

नई टर्मिनल बिल्डिंग में सुरक्षा जांच के लिए अब 16 एक्स-रे मशीनें होंगी. पहले यह संख्या केवल 5 थी. चेक-इन काउंटर की संख्या भी 22 से बढ़ाकर 64 कर दी गई है, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी. परिसर में नौ एटीआरएस सिस्टम, पांच एयरोब्रिज और चार लगेज बेल्ट लगाए गए हैं. साथ ही एक साथ 11 विमानों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी.

पुराना टर्मिनल भवन होगा ध्वस्त

एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल भवन जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा. वहां नई विमान पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी, जिससे रनवे की दिशा में क्षेत्रफल बढ़ेगा और पार्किंग की समस्या का समाधान होगा.

ALSO READ: Bihar Crime: गर्लफ्रेंड की हत्या, शव को नीले ट्रॉली में किया पैक, पुलिस ने प्रेमी सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >