Video: Patna AIIMS के डॉक्टर्स भारी गुस्से में, कहा- "बंदूक की नोक पर इलाज नहीं होगा, चेतन आनंद माफी मांगें"

Patna AIIMS: पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स भारी गुस्से में हैं. बड़ी संख्या में डॉक्टर्स आज कामकाज ठप करते हुए सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए उतर गए हैं. दरअसल, शिवहर के विधायक चेतन आनंद और उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुआ विवाद गहराता जा रहा है.

Patna AIIMS: पटना एम्स में विधायक चेतन आनंद और उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक मरीज को देखने के दौरान डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है. घटना के दूसरे दिन रेजिडेंट डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दिया और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया.

“बंदूक की नोक पर इलाज नहीं होगा”

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) के बैनर तले सैकड़ों डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में मार्च निकाला और नारेबाजी की. डॉक्टरों का कहना है कि विधायक चेतन आनंद को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट कहा – “बंदूक की नोक पर इलाज नहीं होगा, जब तक सम्मान सुरक्षित नहीं, सेवा नहीं देंगे.”

डॉक्टरों ने लगाए आरोप

डॉक्टरों का आरोप है कि विधायक के साथ आए सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से दुर्व्यवहार किया. इसे लेकर पूरे चिकित्सा समुदाय में आक्रोश है. प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने एम्स प्रशासन से कड़ी सुरक्षा और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

बाद में सामान्य हुआ कामकाज

हालांकि, OPD की सेवाएं सुबह कुछ देर के लिए प्रभावित रहीं, लेकिन बाद में कामकाज सामान्य हो गया. मरीजों का पंजीकरण और इलाज अब सामान्य दिनों की तरह चल रहा है.

डॉक्टर्स सौपेंगे मांग पत्र

अब सभी की निगाहें एम्स प्रशासन पर है कि वह इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है. डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि जब तक उचित कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शन कार्यो ने कहा कि अपनी मांगों के एक मांग पत्र को वे लोग प्रदर्शन के बाद एम्स प्रबंधन को सौंपेंगे.

Also Read: CM Nitish Gift: बिहार के इस जिले का चमका भाग्य! सड़क से लेकर ROB तक 7 बड़ी योजनाओं का मिला तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >