पटना: पुलिस की घेराबंदी देख छत से कूदकर एक आरोपी फरार, घर से कट्टा व 21 कारतूस बरामद, तीन धराए

पटना के खुसरूपुर में पुलिस ने छापेमारी की तो मुख्य आरोपी कमलेश कुमार छत से कूदकर फरार हो गया. तलाशी में पुलिस को एक देशी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस मिले. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Patna Crime News : राजधानी पटना जिले के खुसरूपुर के गणीचक गांव में मंगलवार की देर रात पुलिस की छापेमारी के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को देखते ही कांड संख्या 484/26 का प्राथमिक अभियुक्त कमलेश कुमार छत से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. पुलिस ने इसके बाद घर की तलाशी ली तो वहां छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने हथियार रखने के आरोप में घर मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस को सूचना मिली थी कि गणीचक निवासी रामबाबू राय के घर में मुख्य आरोपी कमलेश कुमार हथियारों के साथ छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर पुलिस ने देर रात रामबाबू राय के मकान की विधिवत घेराबंदी की.

पुलिस टीम के पहुंचते ही कमलेश कुमार को भनक लग गयी. वह छत से कूदकर अंधेरे में भाग निकला. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया.

तलाशी में मिले कट्टा और 21 कारतूस

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने मकान की तलाशी ली. तलाशी के दौरान छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस रखने के आरोप में रामबाबू राय, पप्पू कुमार और संतोष कुमार, तीनों गणीचक निवासी को गिरफ्तार कर लिया.

चार लोगों पर दर्ज हुआ नया मामला

मामले में कुल चार लोगों के खिलाफ कांड संख्या 551/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं फरार मुख्य आरोपी कमलेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

छापेमारी दल में ये रहे शामिल

छापेमारी दल में पु.अ.नि. संतोष कुमार, परि.पु.अ.नि. राहुल कुमार, स.अ.नि. जयप्रकाश प्रसाद, स.अ.नि. जावेद अख्तर सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नवीन कुमार

नवीन कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >