पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, दो की स्थिति गंभीर

Patna Accident News: पटना में भीषण सड़क दुर्घटना हुई हैं. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना बिहटा के IIT थानाक्षेत्र के डिहरी गांव के पास की है.

Patna Accident News: पटना में भीषण सड़क दुर्घटना हुई हैं. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना बिहटा के IIT थानाक्षेत्र के डिहरी गांव के पास की है. जहां तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी. मृतक की पहचान दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र के लाला भदसरा गांव निवासी भोला पंडित के रूप में की गई है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया है. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालांकि, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

टक्कर के बाद सड़क किनारे पलटा ऑटो

मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार लोग बिक्रम के नगहर गांव की तरफ से आ रहे थे. डीहरी मीठापुरा मार्ग पर पुल के पास से कनपा के तरफ से बालू लदा ट्रक आ रहा था. इसी दौरान दोनों में भीषण टक्कर हो गई. इस टक्कर के बाद ऑटो सड़क किनारे पलट गया. ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि दो से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Also Read: नालंदा में पति-पत्नी की हत्या कर घर में ही जलाया शव, बेटा बोला- नाली से बह रहा था खून

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. दो से तीन लोग घायल हैं. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. साथ ही फरार ट्रक की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >