पटना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, तीन की हालत नाजुक

Patna Accident News: पटना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी है. जिससे ऑटो में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई है. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

Patna Accident News: पटना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी है. जिससे ऑटो में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई है. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. सूचना के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. घटना पटना जिला के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के मैग्नी बीघा गांव की बताई जा रही है.

इलाज के दौरान महिलाओं ने तोड़ा दम

यह भीषण सड़क हादसा सोमवार को हुई है. बता दें कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जहानाबाद से आ रही ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं रिश्ता में सास बहू बताई जा रही है.

मृतकों की हुई पहचान

बता दें कि मृतकों की पहचान हो गई है. दोनों मृतक ग्राम अफजलपुर, थाना पाली ( काको ) जहानाद के रहने वाले हैं.

  • विधा देवी, उम्र 65 वर्ष, पति स्वर्गीय अशोक शर्मा
  • अनिता सिन्हा, उम्र 45 वर्ष, पति मुकेश कुमार

Also Read: मुंगेर में डायरिया से दो सगी बहनों की मौत, तीन बच्चों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने क्या कहा?

घटना की सूचना मिलने पर मसौढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है. दुर्घनटाग्रस्त ट्रैक्टर और ऑटो को जब्त कर लिया गया है. ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है.

जुम्मे की नमाज ब्रेक पर आमने-सामने हिमंता-तेजस्वी, JDU-LJP ने भी घेरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >