पटना: दुल्हिन बाजार पुलिस ने पांच चोरों को दबोचा, चोरी की दो बाइक और मोटर बरामद

पटना के दुल्हिन बाजार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल और एक समरसेबल मोटर भी बरामद हुई है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

पटना के दुल्हिन बाजार से वेद प्रकाश की रिपोर्ट Patna Crime News : पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक समरसेबल मोटर बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

गुप्त सूचना पर गांव में हुई छापेमारी

पटना पश्चिमी नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दुल्हिन बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कूकरी बिगहा गांव निवासी कमलेश कुमार के पास चोरी की एक मोटरसाइकिल छिपाकर रखी गई है. सूचना के बाद थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव में छापेमारी की.

निशानदेही पर चार और आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान कमलेश कुमार के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई. पूछताछ में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही चोरी की एक और मोटरसाइकिल तथा एक समरसेबल मोटर भी बरामद की गई.

पांचों आरोपियों को भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कूकरी बिगहा गांव निवासी कमलेश कुमार, नीरज कुमार, पाठक मिल्की गांव निवासी रवि कुमार, विक्की कुमार और रहीश कुमार के रूप में हुई है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

चोरी के सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोटर बरामद की है. बरामद सामान के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं. मामले में आगे की जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >