पटना: कार से 401 बोतल अग्रेंजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

पटना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रुपसपुर पुलिस ने कार से 401 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. शराब हरियाणा से लाई जा रही थी.

Patna News : दानापुर के रुपसपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 401 पीस अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब की ढुलाई में प्रयुक्त एक कार को भी जब्त किया है. गिरफ्तार तस्कर आदित्य चौहान बकामा भदौर पटना निवासी है. डीएसपी अजीत कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि रुपसपुर पुलिस नेजानकारी मिली कि एक कार में अवैध अग्रेंजी शराब छुपाकर सगुना मोड़ की ओर से आ रही है. सूचना पर पुलिस ने आरपीएस मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार चालक को रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने गाड़ी लेकर भागने लगे और पुलिस टीम ने पीछा कर सर गणेश दत्त मेमोरियल कॉलेज के पास मैदान के पास पकड़ा लिया. गाड़ी का तलाशी के दौरान 401 बोतल अग्रेंजी शराब बरामद किया गया है. गिरफ्तार आदित्य ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि हरियाणा से शराब लेकर सगुना मोड़ होते हुए पटना ले जा रहे थे. गिरफ्तार आदित्य से नेटवर्क के बारे में पूछताछ किया जा रहा है. गिरफ्तार आदित्य से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >