पटना: बिक्रम में कार के अंदर मिली बीयर-व्हिस्की की बोतलें, शराब के नशे में तीन गिरफ्तार

पटना के बिक्रम में पुलिस ने एक XL6 कार से शराब की बोतलें बरामद की हैं. कार में सवार तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पटना के बिक्रम थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब पीने और कार में शराब रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब 10 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बिक्रम बाजार की ओर से आ रही एक XL6 Zeta CNG कार को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली.

कार की तलाशी में बीयर और व्हिस्की बरामद

पुलिस के अनुसार कार की तलाशी लेने पर अंदर से Budweiser Lager Beer की 500 एमएल की एक बोतल और Blend of Scotch and Indian Grain Whisky की 180 एमएल की दो बोतलें बरामद हुईं. इसके बाद कार में सवार तीनों लोगों को हिरासत में लेकर जांच की गयी.

जांच में शराब पीने की पुष्टि का दावा

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई. बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुड्डू कुमार (23), अनिल कुमार (32) और मनु कुरैशी (28) के रूप में हुई है.

शराब और कार जब्त, न्यायिक हिरासत में भेजे गये

पुलिस ने बरामद शराब के साथ XL6 Zeta CNG कार को भी जब्त कर लिया. तीनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

also read : पटना में 3 साल से एक ही डेस्क पर जमे नगर निकाय कर्मियों का होगा तबादला, विभाग ने दिया सख्त निर्देश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि प्रकाश

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >