पटना: तारेगना स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 252 यात्री पकड़े गए, 1.24 लाख जुर्माना वसूला

पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन पर पूर्व मध्य रेल ने विशेष टिकट जांच अभियान चलाया. इस दौरान 252 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया और ₹1.24 लाख का जुर्माना वसूला गया. वहीं, धनरूआ प्रखंड में सरपंच की पत्नी से मारपीट और मंगलसूत्र छीनने का मामला दर्ज हुआ है.

Patna News : मसौढ़ी में पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल की ओर से सोमवार को पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. वाणिज्य विभाग और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन के माध्यम से सघन जांच अभियान चलाया.

252 यात्रियों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 252 यात्रियों को पकड़ा गया. उनसे कुल ₹1,24,265 का जुर्माना वसूला गया.

कई ट्रेनों में हुई सघन जांच

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में चले अभियान के दौरान तारेगना स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों को अतिरिक्त समय तक रोककर यात्रियों के टिकटों की जांच की गई. अभियान की जानकारी मिलते ही पटना-गया रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई और बड़ी संख्या में लोगों ने टिकट खरीदकर यात्रा की.

इधर, सरपंच की पत्नी से मारपीट व मंगलसूत्र छीनने की प्राथमिकी दर्ज

मसौढ़ी के धनरूआ प्रखंड के मोरियावां पंचायत के सरपंच कौशल कुमार की पत्नी रिंकू देवी के साथ मारपीट और मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है. इस संबंध में धनरूआ थाना में गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

रास्ते में रोककर मारपीट का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, रविवार को रिंकू देवी गांव की एक दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थीं. आरोप है कि रास्ते में गांव के नीतीश कुमार, उसके भाई निरंजन कुमार, उनके पिता सतीश प्रसाद तथा अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद उनके साथ मारपीट की, दुर्व्यवहार किया और गले से मंगलसूत्र छीन लिया.

ग्रामीणों के पहुंचने पर भागे आरोपित

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए. रिंकू देवी ने बताया कि घटना के समय उनके पति घर पर नहीं थे. भय के कारण वह पंचायत के मुखिया रंजन कुमार के पास पहुंचीं.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर सरपंच कौशल कुमार कुकुरबारा गांव में चल रही पंचायत छोड़कर मौके पर पहुंचे और पत्नी को लेकर धनरूआ थाना पहुंचे. पुलिस ने रिंकू देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >