परशुराम मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित

patna news: मोकामा. बुधवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा में परशुराम जन्मोत्सव राजकीय महोत्सव का उद्घाटन किया.

मोकामा. बुधवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा में परशुराम जन्मोत्सव राजकीय महोत्सव का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि परशुराम मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. वहीं मोकामा में बंद पड़े कारखाने की जमीन पर नये उद्योग लगाये जायेंगे. नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि परशुराम मंदिर के प्रांगण में विवाह मंडप का निर्माण कराया जायेगा. विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि भगवान परशुराम ने न्याय के लिए आवाज उठाई थी. मोकामा ही नहीं सुदूर इलाके के लोगों की आस्था परशुराम मंदिर से जुड़ी है.

नीरज ने मंदिर के साथ मोकामा के विकास को लेकर खुले मंच से उपमुख्यमंत्री से गुंजारिश की. उपमुख्यमंत्री ने विकास के कार्यों को शीघ्र पटल पर उतारने का भरोसा दिया. दूसरी ओर अक्षय तृतीया के पावन मौके पर परशुराम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि प्रज्वलित की. वहीं परशुराम जन्मोत्सव महायज्ञ शुरू हुआ. भक्ति संगीत और संतों की अमृतवाणी से माहौल भक्तिमय बना रहा. सुदूर ग्रामीण इलाकों से लोग सुबह से देर रात तक मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचते रहे.

पार्श्व गायिका अमृता दीक्षित के भक्ति गीतों से भाव विभोर हुए श्रद्धालु

दिन पार्श्व गायिका अमृता दीक्षित के भक्ति गीतों से श्रद्धालु भाव विभोर हो गये. गायिका ने भगवान शिव की आराधना से कार्यक्रम की शुरुआत की. भगवान परशुराम का आह्वान अपने संगीत से किया. भक्ति संगीत की सिलसिला में राधे कृष्ण की प्रार्थना हुई. श्रीराम के विवाह के प्रमुख गीत गए जो मिथिला के लोगों के प्राण में बसती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >