गृहमंत्री से मिले पारस और प्रिंस

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान के साथ नयी दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की.

गृहमंत्री से मिले पारस और प्रिंस पटना. रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान के साथ नयी दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. पारस और केंद्रीय गृहमंत्री के बीच करीब आधे घंटे तक बिहार की राजनीति और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई.मुलाकात के बाद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार में एनडीए बहुत मजबूत है, अगले वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन दो तिहाई से भी ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा.उन्होंने कहा कि राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >